{"_id":"6a150846446884b20304723d","slug":"four-youths-died-in-road-accident-in-barabanki-while-they-were-on-their-way-to-visit-kainchi-dham-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चार की मौत: चीखों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा, हाईवे पर मौत का मंजर; लाशें देख कांप गए लोग; तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चार की मौत: चीखों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा, हाईवे पर मौत का मंजर; लाशें देख कांप गए लोग; तीन गंभीर
Tue, 26 May 2026 08:11 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 26 May 2026 08:11 AM IST
सार
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ के भिखरा गांव के पास मंगलवार रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा घुसी और लगभग 25 मीटर घिसटते चली गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident In Barabanki, UP.
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ के भिखरा गांव के पास मंगलवार रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा घुसी और लगभग 25 मीटर घिसटते चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के पिछले पहिये एक्सल से टूटकर दूर जा गिरे। हादसे में कार में सवार डॉक्टर, कारोबारी, किसान सहित चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त इनोवा की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से अधिक थी। चालक ट्रेलर छोड़ भाग गया।
यह कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है मंगलवार को तड़के यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की। धड़ाम की आवाज इनोवा के खड़े ट्रक में टकराने के बाद आई थी। बताया गया कि इनोवा सवार युवक वाराणसी से कैंची धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। तड़के करीब 3.00 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
यह कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है मंगलवार को तड़के यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की। धड़ाम की आवाज इनोवा के खड़े ट्रक में टकराने के बाद आई थी। बताया गया कि इनोवा सवार युवक वाराणसी से कैंची धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। तड़के करीब 3.00 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली जिले के मुगलसराय निवासी चिकित्सक राहुल कुमार (35) अंबेडकरनगर जिले के एक अस्पताल में तैनात थे। राहुल अपने दोस्तों गाजीपुर जिले के औड़िहार निवासी किसान राहुल सिंह (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी कारोबारी सत्यम सिंह (38), अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर के निकसपुर गांव के निवासी सूरज मिश्र (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत कुमार (35), मिर्जापुर के चुनार निवासी पंकज (37) व चंदन (33) के साथ सोमवार रात इनोवा कार से उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंचीधाम के लिए निकले थे।
सीएचसी, हैदरगढ़ पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार रात हैदरगढ़ से पहले भिखरा के पास इनोवा सामने जा रही ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। इनोवा में फंसे सभी सातों लोगों को निकालकर हैदरगढ़ सीएचसी भेजा गया। यहां राहुल कुमार, राहुल सिंह, सत्यम सिंह व सूरज मिश्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी तीनों को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
हादसे की खबर मिलने के बाद से इन जिलों से परिजन व परिचितों का आना शुरू हुआ। डीएम के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ।
हादसे की खबर मिलने के बाद से इन जिलों से परिजन व परिचितों का आना शुरू हुआ। डीएम के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ।