फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four patients of dengue and fever were found

डेंगू और बुखार के चार मरीज मिले

Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Four patients of dengue and fever were found
बाराबंकी। डेंगू और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है, परन्तु जिम्मेदार गंभीर नहीं है। रविवार को डेंगू और बुखार के चार मरीज मिलने पर डेंगू के मरीजों को रेफर कर दिया गया। जबकि बुखार से पीड़ित बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बंकी निवासी आयुष और बालविहार निवासी जितेश पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। परिवारीजनों ने बताया कि जिला अस्पताल में दिखाया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिलने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि पर दोनों को भर्ती करा दिया गया है, उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित होने पर शिवानिया और तनवीर को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी जिले में करीब सात मरीज डेंगू के मिले चुके हैं, जबकि एक महिला की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस बीमारी के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि डेंगू मरीजों के प्रति विभाग पूरी तरह से गंभीर है। इस संबंध में सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed