फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four lakhs cheated in the name of providing beer agency

Barabanki News: बियर एजेंसी दिलाने के नाम पर चार लाख ठगे

Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs cheated in the name of providing beer agency
बाराबंकी। ट्राइबल बियर की एजेंसी दिलाने के नाम पर शराब के थोक व्यवसायी से चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ हुसैनगंज स्टेशन रोड निवासी अशोक कुमार जायसवाल अंग्रेजी शराब व बियर के थोक व्यवसायी हैं। इसका केंद्रीय कार्यालय बाराबंकी शहर के ग्यासनगर में हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में अशोक ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी सुरेश कुमार तंवर ने खुद को कथित तौर पर एक फर्म का संचालक बताकर कार्यालय में उससे संपर्क किया। आरोपी को खुद को ट्राइबल बियर का प्रबंधक बताते हुए उत्तराखंड में एजेंसी दिलाने की बात कही। इसके लिए कोराना काल से पहले उसने चार लाख रुपये अपने खाते में जमा कराए लेकिन न तो एजेंसी मिली न ही जमा पैसा वापस किया। छानबीन करने पर पता चला कि वह व्यक्ति बियर एजेंसी दिलाने के लिए अधिकृत ही नहीं था। सुरेश पर प्रदेश के कई जिलों में इसी तरह धोखाधड़ी से पैसा पड़पने के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed