{"_id":"671c186a14d4ac15bd0a82b4","slug":"four-including-students-died-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brp1007-126928-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में छात्र समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में छात्र समेत चार की मौत
Sat, 26 Oct 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में मृत छात्र दिव्यांश के रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में स्कूल जा रहे मासूम छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदोसराय थाना क्षेत्र के अरियामऊ निवासी सत्यप्रसाद तिवारी का पुत्र दिव्यांश (8) कोटवाधाम स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह घर से पैदल ही विद्यालय जाने के लिए निकला था। कोटवाधाम-सनावा मार्ग स्थित बसंता फूफू मंदिर के निकट एक दुग्ध कलेक्शन वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर वाहन खड़ा मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
वहीं, बदोसराय के अरियामऊ के गुड्डू दीक्षित व सुकरू रावत को बृहस्पतिवार रात टिकैतनगर से बाइक से वापस आते समय अगनापुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। सुकुरु को जिला अस्पताल व गुड्डू को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के करौदीकला निवासी राजेश गोस्वामी (42) को बृहस्पतिवार रात बाइक से रतन बाजार नेवली जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राजेश को परिजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
राजेश ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। वह हींग का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां प्राची और रुचि हैं। थाना प्रभारी अमर चौरसिया ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है।
उधर, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ओदार हाता निवासी मीनू (35) को बृहस्पतिवार देर रात पैदल ही लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग से घर आते समय बुढ़ाना गांव के पास चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उनको सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि वाहन को पकड़ लिया गया है, चालक फरार है।
इसी थाना क्षेत्र के गंगचैली निवासी अनूप कुमार (19) को बृहस्पतिवार देर शाम शाम जफरपुर चौराहा से बाइक से घर आते समय महमूदाबाद मार्ग पर मंगरी पुरवा मोड़ पर एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। अनूप को सीएचसी कुर्सी लाया गया जहां से जिला अस्पताल फिर फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन निजी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।