फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four dead body found

प्रापर्टी डीलर समेत चार के मिले शव, हत्या की आशंका

Sat, 21 May 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
four dead body found
माती/ हैदरगढ़/ दरियाबाद (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शारदा सहायक नहर, सड़क किनारे व घर में प्रॉपर्टी डीलर समेत चार के शव के संदिग्ध हालातों में पड़े मिले। इसमें तीन मामलों में परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं शव मिलने के बाद परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

पहली घटना देवा कोतवाली के माती चौकी क्षेत्र की है। शुक्रवार की दोपहर किसान पथ के किनारे बबुरिहा गांव के पास शारदा नहर में एक अधेड़ का शव नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर बी ब्लॉक निवासी सीताराम निगम उर्फ बब्लू के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। इस पर पहुंची पत्नी प्रेमलता निगम ने बताया कि उनके पति प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। 17 मई को घर वापस न जाने पर गाजीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 19 मई को माती पुलिस ने बाइक बरामद की थी। पत्नी ने रुपये के लेनदेन में पति की हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि नहर में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुमशुदगी लखनऊ के गाजीपुर थाने में दर्ज होने के कारण आगे की कार्रवाई गाजीपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित बछरावां मार्ग पर दीवानगंज के पास पंचर की दुकान चलाने वाले युवक अरुण कुमार पाल (28) का शव दुकान से कुछ दूरी पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके मुंह व गले के पास चोट के निशान थे। मृतक के भाई रामविकास ने पुलिस को दी तहरीर में भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। उसने बताया कि उसका भाई बृहस्पतिवार की रात ट्रक का पंचर बना रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद उसका शव झाड़ियों में मिला। वहीं मोबाइल लापता था। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं हैदरगढ़ में एक अज्ञात युवक का शव नैनखेरा गांव के पास मिला। उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की बात सामने आई है। शुक्रवार को रायबरेली मार्ग पर नैनखेरा गांव के पास सड़क से 20 मीटर की दूरी पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, शव की शिनाख्त न होने पर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, शुक्रवार की देर शाम थाना व कस्बा दरियाबाद के मोहल्ला बराबररी निवासी तारिक की पत्नी नगमा बानो का शव घर में संदिग्ध दशा में मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे रामनगर के गनेशपुर निवासी मायके वालों ने परिवारीजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed