{"_id":"6287e97c0fa4a7560c3ca0e4","slug":"four-dead-body-barabanki-news-lko6315160121","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी समेत फंदे से लटके मिले चार के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी समेत फंदे से लटके मिले चार के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत चार लोगों के शव फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
पहली घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले की है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सलमान उर्फ कैफ का शव घर में ही कमरे में फंदे से लटका मिला।
अकेले रहने वाले सलमान के घर से दुर्गंध होने पर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो सलमान का शव फंदे से लटकता मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसके शरीर की त्वचा नीचे गिर रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सलमान जिला अस्पताल के होमियोपैथ विभाग में काम करता है। उसका भाई लखनऊ में नौकरी करता है।
विज्ञापन
दूसरी घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के अवशेेरगढ़ मजरे दत्तपुरवा गांव की है। बहराइच के कैसरगंज निवासी भानु प्रताप सिंह (42) अपने बहनोई बसंत सिंह के घर में तीन दशक से रहता है। बृहस्पतिवार की रात उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। बृहस्पतिवार को भानु के नशे में होने के कारण बहनोई व बहन से विवाद के बाद घर से चला गया था।
परिवारीजनों ने बताया कि रात में उसके जान देने का फोन आने के बाद तलाश शुरू की तो उसका शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला। वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के भग्गनपुर गांव में किराए पर रहकर गोल गप्पे बेचने वाले मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सलोन निवासी प्रदीप (28) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। चैनल बंद होने पर मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला।
इसकी सूचना मकान मालिक दयाराम रावत ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने फंदे से लटकर जान दी है। उधर, कुर्सी थाना क्षेत्र के ओदार गांव निवासी अशर्फी लाल की पत्नी श्रीमती शर्मा (45) शुक्रवार सुबह खेत गई थी। काफी समय बीतने के बाद घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर पेड़ में फंदे से शव लटकता मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला मानसिक रोग से परेशान थी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।