फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four crore rupees caught in vehicle checking

वाहन चेकिंग में पकड़े गए चार करोड़ रुपये

Sat, 07 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 07 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
four crore rupees caught in vehicle checking
वाहन चेकिंग में पकड़े गए चार करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार को जिले भर में उड़ाका दल की जांच में एक निजी कार व तीन कैश वैन से चार करोड़ पांच लाख रुपये की नकदी पकड़ी गई। यह बरामदगी हैदरगढ़ क्षेत्र के लोनीकटरा व रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट दो हजार व पांच सौ के नए नोटों के रूप में हुई। आयकर की जांच में 3 करोड़ 40 लाख रुपए बैंकों के पाए गए, लेकिन 65 लाख रुपए की जांच जारी है। अभी पूरी रकम ट्रेजरी में रखवाई जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को सबसे पहले लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज कस्बे में उड़नदस्ते को एसआईएस कंपनी की कैश वैन नंबर यूके 07-जीए-4015 में 65 लाख रुपये की नकदी मिली। कैश वैन में मौजूद मुस्तकीम, गार्ड प्रदीप व विजय ने पुलिस को बताया कि यह रकम बैंक ऑफ बड़ौदा विभूति खंड लखनऊ शाखा से हैदरगढ़ समेत अन्य बैंक शाखाओं में देने ले जा रहे हैं पर इसका कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने मौके पर हैदरगढ़ बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक पीएन श्रीवास्तव को बुलाकर जानकारी मांगी पर वह भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन


वहीं रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट के पास सीएमएस कंपनी की कैश वैन नंबर यूपी 30-5359 में एक करोड़ की नकदी मिली। वैन चालक राकेश यादव, शाकिर व गार्ड केशव सिंह ने बताया कि यह नकदी लखनऊ से बहराइच ले जा रहे थे, लेकिन वे भी कोई कागजात नहीं दिखा सके। यहीं पर चेकमैट कंपनी की कैशवैन यूपी 30- टी-9428 में भी एक करोड़ 70 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन के चालक आशीष दुबे, राममूर्ति तिवारी, श्याम किशोर गार्ड व अजय पाल और लल्लू प्रसाद को भी पुलिस ने हिरासत मेें लिया है। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह नकदी बहराइच के एटीएम में डालने ले जा रहे थे। इसके अलावा निजी कार नंबर यूपी 51-8931 में तलाशी के दौरान 70 लाख की नकदी मिली।


कार सवार संतोष कुमार सिंह व सत्येंद्र कुमार सिंह ने खुद को विजया बैंक का कर्मचारी बताया और नकदी बहराइच विजया बैंक ले जाने की बात कही, लेकिन यह लोग भी कोई साक्ष्य नहीं दे सकेे। इन सभी मामलों की डीएम अजय यादव, एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कागज न मिलने पर पैसों को सीज कर आयकर विभाग की टीम बुलाकर जांच शुरू करा दी। जांच के दौरान तीन करोड़ चालीस लाख रुपए के बैंकों के कागजात सही पाए गए। शेष 65 लाख रुपए के कागजात तलब किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed