{"_id":"61d0a6e58cbb3264c90df385","slug":"four-corona-case-found-barabanki-news-lko6115442186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जज समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला जज समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना वायरस जिले में बहुत तेजी से फैल रहा है और संक्रमण कचहरी परिसर तक पहुंच गया है। कोरोना की चपेट में एक महिला जज समेत चार लोग आ गए हैं। जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद तीनों को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने तथा परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 13 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कचहरी में तैनात एक महिला जज जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया आननफानन जज को होम आइसोलेट करा दिया गया और स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए चिकित्सकों को आवश्यक निर्देेश दिए गए हैं। इसके अलावा रसौली कस्बे की एक वर्षीय बालिका भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है।
लखपेड़ाबाग निवासी एक युवक और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र का निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने तथा परिवार के अन्य सदस्यों की कोविड जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है पिछले कई दिनों से रोज कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। वहीं लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में शनिवार को चार और कोरोना मरीज पाए गए हैं।
जांच के लिए लगाई गई पांच सदस्यीय टीम
कोरोना जांच के लिए सीएमओ ने पांच सदस्यीय टीम को लगाया है। सीएमओ कार्यालय के निकट बनाए गए कैंप का जिम्मा वाकर अहमद को सौंपा गया है। इनके नेतृत्व में लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार, रवि, महेंद्र और अमरनाथ को लगाया गया है जो यहां पर आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं और पूरी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेज रहे हैं।
साढ़े 16 हजार को लगा कोरोना का टीका
कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टीकाकरण की रफ्तार को और बढ़ाने का प्रयास जारी है। शनिवार को जिले भर में 145 केंद्रों के माध्यम से करीब 16 हजार 700 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए टीकाकरण की गति को और बढ़ा दिया गया है। लोगों से अपील की जाती है कि वह निकट के केंद्र पर पहुंच कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका टीकाकरण ही है।