{"_id":"2237490abf79b7bc8906f2b7b421ebdf","slug":"four-candidate-on-on-a-seat-administrator-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सीट पर चार परीक्षार्थी, व्यवस्थापक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सीट पर चार परीक्षार्थी, व्यवस्थापक को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्र्ड परीक्षा में केंद्र अशोक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टिकैतगंज में एक सीट पर चार-चार परीक्षार्थी बैठाए गए थे। सभी एक दूसरे से पूछ कर नकल कर रहे थे। सचल दल ने जब सब अपनी आंखों से देखा। जिविनि ने यहां के केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा कार्य से मुक्त कर दिया है। जबकि एक अन्य केंद्र पर एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
सचल दल प्रभारी व जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह ने परीक्षा केंद्र अशोक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टिकैतगंज पर छापा मारा। वहां एक-एक सीट पर चार-चार परीक्षार्थी बैठाए गए थे। सभी परीक्षार्थी एक दूसरे से पूछ-पूछ कर नकल कर रहे थे। सीटिंग प्लान भी सही नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन
डीआईओएस रामशरण सिंह ने यहां के केंद्र व्यवस्थापक मदन गोपाल मौर्या को तत्काल प्रभाव से परीक्षा कार्य से मुक्त कर दिया। इनकी जगह राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा के प्रवक्ता गरलवीर सिंह को यहां का केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। उधर सचल दल दो ने केंद्र दुर्गा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सूरजपुर में छापा मारा। यहां पर हाईस्कूल की परीक्षा दे रही एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।
विज्ञापन