{"_id":"630a83c57fbe100a6256f690","slug":"four-arrest-barabanki-news-lko6455560124","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजी कर कार से भागी दो महिलाओं समेत चार बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजी कर कार से भागी दो महिलाओं समेत चार बंदी
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ - अयोध्या हाईवे के किनारे बघौरा चौराहा स्थित ज्वैलर्स की दुकान से कार सवार दो महिलाओं ने टप्पेबाजी कर फरार हो गई। इसकी भनक लगते ही सर्राफा व्यवसाई अपने बेटे व दो अन्य लोगों के साथ पीछा किया। उसके बाद टप्पेबाजी गिरोह की दो महिलाओं समेत चार को पकड़कर सफदरगंज पुलिस को सौंपा इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
शनिवार को बघौरा चौराहा पर स्थित जैदपुर थाने के शाहपुर निवासी सर्राफा व्यवसाई तेजसिंह की ज्वैलरी की दुकान पर एक कार रूकी। उस पर समवार दो महिलाएं एक पुरूष के साथ दुकान पर पहुंची तो चालक गाड़ी पर ही सवार था। महिलाओं ने पहले सोने की अंगूठी देखी उसके बाद लाकेट दिखाने को कहा। दुकानदार अंगूठियां काउंटर पर रखकर लाकेट दिखाने लगा।
इतने में महिलाओं ने पसंद न आने की बात कहते हुए बाहर निकली और कार पर सवार होकर फरार हो गई। इसके बाद दुकानदार ने आभूषण समेटे दो अंगूठी कम होने पर शक हुआ। इस सर्राफा व्यावसाई तेज सिंह अपने बेटे विशाल व बघौरा के प्रदीप व अशोक के साथ कार का पीछा किया।
विज्ञापन
लंबी दौड़ के बाद कार सवार टप्पेबाज महिलाओं के गिरोह को नगर कोतवाली के सफेदाबाद रेलवे ओवरब्रिज के पास पकड़ा। उनके पास से दोनों अंगूठियां बरामद की। इसके बाद कार सवार हरदोई जिले के बेनीगंज मुराउ टोला निवासी सुमन, रिंकी व शकील तथा लखीमपुर खीरी के धौराहरा निवासी हिमांशु को पकड़ सफदरगंज पुलिस को सौंपा। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया।
ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ पुलिस को सौंपा
बाराबंकी। दुकान से स्वेटर व साड़ी चोरी करने वाले दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर कोठी पुलिस को सौंपा। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। कोठी बाजार में बाइक सवार लखनऊ के गोसाईगंज निवासी हरिद्वार सोनी व चियारा निवासी पंकज उर्फ अजय सिंह को दुकान से स्वेटर व साड़ी चोरी कर बाइक से भागते समय ग्रामीणों ने पकड़ा। उसके बाद कोठी पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।