फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Former SP district head died

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

Sat, 22 Aug 2015 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का शुक्रवार की रात डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को करीब ढाई लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह के साथ उनके पैतृक गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज रामनगर क्षेत्र के कंदरवल गांव के रहने वाले हैं। वैसे तो वह लंबे समय से सपा में थे लेकिन जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्हें 1998-99 में सौंपी गई और वह 2014 तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे। बताते हैं कि बीते कई महीनों से वह बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


वह लीवर और शुगर रोग से पीड़ित थे। दो दिन पूर्व हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। लेकिन हालत इतनी ज्यादा बिगड़ी चुकी थी कि डॉक्टरों की मेहनत काम नहीं आई और शुक्रवार की रात करीब दस बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी उनके पैतृक गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से दूरी ही बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed