फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Former Indian Bank manager accused of embezzling lakhs.

Barabanki News: इंडियन बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों के गबन का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Former Indian Bank manager accused of embezzling lakhs.
बाराबंकी। इंडियन बैंक की नाका सतरिख शाखा के तत्कालीन प्रबंधक पर ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) की रकम में हेराफेरी और गबन का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ितों का दावा है कि लाखों रुपये जमा कराने के बावजूद ऋण खाते बंद नहीं हुए और जारी किए गए नो-ड्यूज प्रमाणपत्र भी फर्जी निकले। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और बैंक प्रबंधन से की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इन्धौलिया सराय के राम मनोज ने ओटीएस के तहत पांच लाख रुपये जमा किए, पर रिकॉर्ड में सिर्फ दो लाख दर्ज हुए। चिलौकी के राजेंद्र प्रसाद ने 1.60 लाख रुपये जमा किए, लेकिन खाते में मात्र 60 हजार रुपये दिखे। वहीं, टेरा निवासी शीन्नू के दिवंगत पिता के खाते से 90 हजार रुपये लिए गए, पर केवल 55 हजार ही जमा मिले। इन दोनों मामलों में फर्जी नो-ड्यूज भी थमा दिया गया। इसके अलावा पूर्व बैंक मित्र लवकुश वर्मा ने भी प्रबंधक पर पद का दुरुपयोग कर लाखों रुपये उधार लेने व क्यूआर कोड से ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने साक्ष्यों के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed