फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood in barabanki

अब भी 60 गांवों में भरा है बाढ़ का पानी

Wed, 05 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
flood in barabanki
बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है लेकिन तराई के 60 से ज्यादा गांवों में अभी भी नदी का पानी भरा हुआ है। जिससे यहां के बाढ़ पीड़ितों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी के पानी की चपेट में आने से फसलों के डूबने से बाढ़ पीड़ित परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

एल्गिन ब्रिज पर बने कंट्रोल रूम के अनुसार सरयू नदी का पानी काफी तेजी से घट रहा है। पानी खतरे के निशान से महज 48 सेमी ऊपर बह रहा है। जिस तेजी से पानी घट रहा है इससे उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक नदी का पानी खतरे के निशान से नीचे आ जाएगा। लेकिन तराई के कोरियनपुरवा, तपेसिपाह, दुर्गापुर, लहडरा, कोड़री, हेतमापुर, कंचनापुर, सुंदरनगर आदि समेत दो दर्जन गांवों में अभी भी नदी का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

कोटवाधाम में भी नदी का जलस्तर भले ही घट रहा हो लेकिन तराई के कहारनपुरवा, सनावा, विहड़, टेपरा, बघौलीपुरवा, गोबरहा, नव्वनपुरवा, पारा, सिरौलीगुंग, कोठीडीहा, भयकपुरवा, इटहुआ पूर्व समेत चार दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी अभी भी भरा हुआ है। यहां के पीड़ित अलीनगर रानीमऊ बांध पर अपना आशियाना बना कर रह रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू, मिथलेश, होली सिंह, राधे चौहान, राजिन्दर आदि कहते हैं कि बाढ़ की चपेट में आकर हम लोगों की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं जिससे हम लोग पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे हम लोगों को भविष्य की चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed