फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flood hampers life in Kanchnapur

कंचनापुर गांव के छह घर कटान के मुहाने पर 

Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Flood hampers life in Kanchnapur
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

घाघरा नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी बाढ़ पीड़ित परेशान हैं। खाद्यान्न व रहन सहन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही है। कटान की चपेट में आए कंचनापुर गांव में जहां अब तक तेरह घर नदी में समा चुके है वहीं छह और घर कटान के मुहाने पर पहुंच गए। बुधवार को डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा कर पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी। हालांकि बुधवार को नदी का जलस्तर घटने के साथ खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर आ गया है।      

विज्ञापन


                         
जिले के आखरी छोर में बसे करीब 50 परिवारों के कंचनापुर गांव में तीन दिनों से घाघरा नदी के विकराल कटान से ग्रामीणों में दहशत में हैं। जहां नदी तेजी से कटान कर रही है वहीं गांव में समसुद्दीन,अलीहन व आईशा बानों अपने ही घरों को तोड़ने में जुटे है। बीते तीन दिनों के अंदर इस गांव के फारूक, जुबेर, अब्दुल, मुकीर, कलाम, रफीक, नूरहसन, मुनीर, वारिस, सिराज, इंदरीश, नियाज व मेराज के घर इनकी आंखों के सामने ही नदी में समा चुके हैं।
विज्ञापन


जब कि सफीक, अलीमुन, अलीहसन, सलाहुद्दी व आईशा बानों, बफाती, रियाजुद्दीन के घर के समीप नदी ने कटान तेज कर दी है और बृहस्पतिवार तक यह भी नदी में समा सकते हैं। गांव में पहुंचे रामनगर तहसील दार सुरेश राय ने लोगों का हाल जानने के साथ उनकी हर संभव मदद करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed