फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five more people vulnerable to dengue, including lab technicians

लैब टेक्नीशियन समेत पांच और लोग डेंगू की चपेट में

Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five more people vulnerable to dengue, including lab technicians
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन समेत पांच नए मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए। जिले में अब तक डेंगू से पांच लोगों की जान जा चुकी है और दस का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इसके बावजूद इसके रोकथाम के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। नगर पालिका और ग्राम पंचायत स्तर पर इस रोग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मोहल्लों में न तो फॉगिंग की कराई जा रही है और न ही गांवों में किसी प्रकार का छिड़काव ही किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिले में डेंगू का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में लैब टेक्नीशियन शोभनाथ भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट में रोग की पुष्टि होने के बाद परिवारीजनों ने उपचार के लिए लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी प्रकार लखपेड़ाबाग निवासी रंजीत पुत्र श्यामू भी पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित का उपचार कराने के लिए परिवारीजन उसे लखनऊ के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उधौली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मसौली अंतर्गत ग्राम सभा उधौली में भी डेंगू ने दस्तक दी है। जहां पर उधौली गांव के दो युवक विकास पुत्र सतीश चन्द्र, व शादाब पुत्र. झिंगुर पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे।

परिवारीजनों ने शनिवार को एक निजी पैथालॉजी ले जाकर जांच कराई तो दोनों को डेंगू की पुष्टि हुई है। परिवारीजनों ने बताया जांच रिपोर्ट को लेकर जब वह निजी चिकित्सकों के पास पहुंचे तो डॉक्टरों ने डेंगू रोग होने की बात कहकर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन पीड़ितों को लखनऊ ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

वहीं बस्ती के रहने वाले हरिश्चंद्र पिछले एक महीने से आवास विकास कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। वह पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार से पीड़ित थे। उनके रिश्तेदार अजय सिंह ने बताया शुक्रवार को उनकी जांच लखनऊ के पैथालॉजी में कराई गई। रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।


जिला अस्पताल की पैथालॉजी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी के डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी है। लेकिन अन्य चार मरीजों के इस रोग की चपेट में आने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed