फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five hours after the wedding, the marriage procession returned.

Barabanki News: निकाह के पांच घंटे बाद तलाक, लौटी बरात

Sun, 07 Jun 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five hours after the wedding, the marriage procession returned.
बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में निकाह के बाद मेहर को लेकर वर व वधू पक्ष में विवाद को गया। मामला गंभीर देख युवती ने ससुराल जाने से मना कर दिया। मात्र पांच घंटे बाद तलाक भी हो गया। दूल्हा व बराती वापस लौट गए।
विज्ञापन

मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी युवती की शादी सद्दीपुर पट्टी के जावेद से तय हुई थी। शुक्रवार दोपहर बरात फतेहपुर आई। बरातियों की आवाभगत व दावत के बाद निकाह की रस्म पूरी हुई। जनाती पक्ष का आरोप है कि दूल्हे की ओर से मेहर अदायगी को लेकर किए गए व्यवहार व बाइक की मांग से दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

कुछ बरातियों ने नशे में गाली गलौज कर दी, जिससे माहौल और खराब हो गया। बात बिगड़ने पर मामला नगर पंचायत के चेयरमैन इरशाद अहमद कमर के पास पहुंचा। सद्दीपुर के प्रधान शमशेर भी बुलाए गए। समझौते के प्रयास शुरू हुए मगर युवती ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की इच्छा का सम्मान करते हुए चेयरमैन ने आगे की कार्रवाई रुकवा दी। आखिरकार निकाह के करीब पांच घंटे बाद आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक हो गया। इसकी बाकायदा लिखापढ़ी के बाद रात करीब 10 बजे बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed