फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five days are returning hungry children, protest

पांच दिन से भूखे लौट रहे बच्चे, प्रदर्शन

Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 22 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five days are returning hungry children, protest
प्राथमिक विद्यालय में गरमागरम खाना मिलने की लालसा में स्कूल आने वाले बच्चे पांच दिन से भूखे पेट लौट रहे हैं। प्रधानाध्यापक से लेकर पूरा स्टाफ छुट्टी पर है जिस कारण यह नौबत आ रही है। एमपीआरसी को विद्यालय का चार्ज मिला है उसके बाद न तो पढ़ाई हो रही है और न ही खाना बन रहा है।
विज्ञापन


इससे आजिज होकर छात्रों व अभिभावकों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए मामले की शिकायत बीएसए से कर खाना बनाए जाने की मांग की है। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत हेतमपुर में प्राथमिक विद्यालय है जिसमें कुल 150 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


यहां की प्रधानाचार्या करकशा बानो 15 दिन व सहायक अध्यापक ममता देवी मेडिकल लीव पर वहीं सूफिया बानो 5 दिन से नदारद हैं। विद्यालय में स्टाफ न होने से बच्चे भारी दिक्कतें झेल रहे हैं। एक ओर जहां पांच दिन से बिना खाना खाए लौट रहे हैं वहीं उनकी पढ़ाई भी चौपट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा पांच के छात्र मो. सुहेल का कहना है कि पांच दिन से कोई पढ़ाने नहीं आ रहा है और न ही खाना बन रहा है। स्कूल की चाभी मेरे पास मैं प्रतिदिन स्कूल खोल देता हूं जो बच्चे आते घूमकर वापस लौट जाते हैं। वहीं कक्षा चार के छात्र अबूहमजा ने बताया कि करीब एक माह से बुधवार को न तो दूध मिल रहा है और न ही फल नसीब हो रहे हैं।


कक्षा पांच की छात्रा रूमा ने बताया कि जब कभी खाना बनता भी है तो कभी मेन्यू के आधार पर नहीं बनता है ज्यादातर खिचड़ी व तहरी ही खानी पड़ती है। वहीं बच्चे दिन भर स्कूल के बाहर तालाब के किनारे खेलते रहते हैं। बच्चों के अभिभावकों ने ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद वर्मा की अगुवाई में मंगलवार को स्कूल में प्रदर्शन कर खाना बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed