{"_id":"62ec26af9a57d81141242613","slug":"five-arrest-barabanki-news-lko642718915","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन घटनाओं को खुलासा पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन घटनाओं को खुलासा पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की तीन बाइक व सोने-चांदी के आभूषण के साथ पांच आरोपियों को दबोचा। उनके पास से चार सौ ग्राम मार्फीन भी बरामद हुई। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो नगर कोतवाली क्षेत्र में दो घरों व कोठी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि मौके से दो आरोपी फरार हो गए।
बृहस्पतिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सर्विलांस टीम के मदद से हैदरगढ़ मार्ग ओवरव्रिज के नीचे से मसौली के शरीफ, बड़ेल के सद्दाम, फतेहपुर के अफरोज अनवर व निसार तथा लखनऊ के गोसाईगंज निवासी हसन को गिरफ्तार किया। जबकि खलील व नियाज मौके से फरार हो गए।
इनके पास से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, चोरी की तीन बाइकें, 11 सौ रुपये की नकदी व 400 ग्राम मार्फीन बरामद की। इसके बाद नगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि पूछताछ आरोपियों ने बताया कि बाराबंकी व सीमावर्ती जिलों में रेकी कर वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने नगर कोतवाली के न्यू ग्यासनगर, बड़ेल तथा लखपेड़ाबाग के विश्वकर्मा नगर के पास दो घर में चोरी करने की बात स्वीकार की। वहीं एक बाइक कोठी थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात बताई।