फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   five arrest

तहसील में मिले पांच संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
five arrest
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। तहसील में जिस जगह से अतिक्रमण हटाया गया है वहां का शुक्रवार को फोटो व वीडियो बना रहे पांच संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। यह सभी लखनऊ के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी पांचों लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

तहसील परिसर रामसनेहीघाट स्थित एसडीएम आवास व विवादित स्थल का दोपहर में वीडियो बना रहे पांच संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है। एसआई महेंद्र सिंह द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे राजस्व निरीक्षक नानकसरन व कुछ लेखपालों ने विवादित स्थल के साथ ही एसडीएम आवास का कुछ लोग वीडियो बनाते हुए दिखाई पड़े। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर वीडियो बना रहे लोगों से पूछताछ की तो वह लोग कहासुनी के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों की सूचना पर कोतवाल सच्चिदानंद राय ने संदिग्ध पांचों लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ की तो उनकी शिनाख्त मोहम्मद मतीन खान, मोहम्मद साद व सुलेमान निवासी मोहल्ला बरफखाना थाना ठाकुरगंज तथा फारूक अहमद खान निवासी नई बस्ती मुराद अली लेन थाना हुसैनगंज, मोहम्मद कामिल निवासी यासीनगंज कैम्पवेल रोड थाना सआदतगंज जिला लखनऊ के रूप में हुई। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग कार से बनीकोडर मोड़ पर लगे बैरियर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पुलिसकर्मियों द्वारा रोके जाने पर उन्होंने तहसील में लेखपाल से मिलने की बात कहकर कार वहीं खड़ी कर दी। इसके बाद तहसील के मुख्य गेट से होते हुए आवासीय परिसर तक पहुंचे थे। पकड़े गए लोगों से सीओ पंकज सिंह ने भी पूछताछ की। सीओ के मुताबिक वीडियो बनाने के संबंध में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

एसडीएम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल की सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए तहसील में पकड़े गए पांच संदिग्ध लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed