फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   First wife reached the pavilion, marriage procession did not come

Barabanki News: मंडप में पहुंची पहली पत्नी, नहीं आई बरात

Sun, 24 Nov 2024 05:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 24 Nov 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
First wife reached the pavilion, marriage procession did not come
सुबेहा नगर पंचायत के एक मोहल्ले में सूना पड़ा मंडप।  संवाद
सुबेहा (बाराबंकी)। नगर पंचायत सुबेहा के एक मोहल्ले में बरात आने से पहले मंडप में पहुंची युवती ने धमाकेदार खुलासा किया। उसने बताया कि दूल्हा बनकर आ रहा युवक उसका पति है। यह शादी नहीं हो सकती। उसने लखनऊ में केस भी दर्ज करा दिया है। इस पर स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई। आखिरकार बरात आई ही नहीं। बरात के स्वागत में खर्च किए गए लाखों रुपये भी बर्बाद हो गए।
विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र सुबेहा की है। नगर पंचायत के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुत्री की शादी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की राम विहार कॉलोनी निवासी संदीप के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम बरात आनी थी। दुल्हन के पिता ने 1000 से अधिक लोगों को निमंत्रण दे रखा था।
विज्ञापन


चारों ओर खुशी का माहौल था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। मंडप सजा था। दुल्हन भी तैयार हो चुकी थी। बस इंतजार था बरात का लेकिन शाम को लखनऊ से एक युवती मंडप में पहुंची। उसने आरोप लगाया कि जिस युवक की बरात आ रही है, वह तो उसका पति है जिससे विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस युवती ने तुरंत डायल 112 पर फोन मिलाकर पुलिस बुला ली। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के परिजनों में हड़कंप मच गया। कानाफूसी और तरह-तरह की चर्चाओं के बीच बरात ही नहीं आई। यह हाल देखकर दुल्हन भी बिलख पड़ी। दुल्हन के पिता ने रात में ही पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी को लेकर उसके तीन लाख 80 हजार रुपये खर्च हुए हैं जो उसे दिलाए जाएं।


सुबेहा के इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी संदीप की पहली पत्नी ने बृहस्पतिवार को ही लखनऊ के पारा थाने में केस दर्ज करवाया है। उसी ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी। मामले की जांच लखनऊ पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed