{"_id":"67a875b7f6639e3ba706e076","slug":"fire-broke-out-due-to-leakage-in-lpg-regulator-in-barabanki-five-people-got-burnt-including-mother-daughter-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रसोई गैस के रेगुलेटर में रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच लोग झुलसे; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रसोई गैस के रेगुलेटर में रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच लोग झुलसे; अस्पताल में भर्ती
Sun, 09 Feb 2025 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Feb 2025 03:03 PM IST
सार
बाराबंकी में रसोई गैस के रेगुलेटर में रिसाव से आग लग गई। घटना में मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रसोई गैस के रेगुलेटर में रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच लोग झुलसे
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव होने के बाद आग लग गई। आग से मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है। गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी सीता पति रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार अभी 6 फरवरी को ही उनकी पुत्री की शादी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सीतापति (40), इनकी पुत्री शशि (16), अंकुल (8), पीहू (6), मोहिनी (10) को झुलसी अवस्था में हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन