{"_id":"61311fcb8ebc3e74e77fc96a","slug":"fire-barabanki-news-lko593797448","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। एक प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर में बृहस्पतिवार सुबह मिड-डे-मील बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इसके कारण पूरे स्कूल में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आग बुझाई।
विकासखंड पूरेडलई के ग्राम पंचायत रेवढ़ा प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर में रसोइया प्रभा देवी बच्चों के लिए मिड-डे-मील बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में रसोईया आ गई। हालांकि मौके पर मौजूद शिक्षकों ने उसको बाहर निकाल लिया।
आग बुझाने का सिलेंडर भी मौके पर मौजूद था लेकिन उसे कोई चला नहीं पा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आननफानन में पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। आंशिक रूप से झुलसी महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के समय विद्यालय में बच्चे कक्षाओं में पढ़ रहे थे।
विज्ञापन
सिलेंडर में आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। शिक्षकों ने बच्चों को बाहर निकाला। विद्यालय में प्रधानाचार्या दीपिका सिंह सहायक अध्यापिका शशिबाला, शिक्षामित्र रामबिहारी द्विवेदी धर्मराज मौजूद थे। (संवाद)