{"_id":"6a63ca3a7c56e21d1a0bf9ed","slug":"fir-registered-for-selling-fertilizer-at-an-inflated-price-barabanki-news-c-315-1-brb1038-175165-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अधिक कीमत पर खाद बेचने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अधिक कीमत पर खाद बेचने पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 25 Jul 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सूरतगंज विकास खंड के ग्राम भैरमपुर स्थित मेसर्स अब्दुल हाई खाद भण्डार पर अधिक दर पर यूरिया बिक्री की शिकायत मिलने पर एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता ने वरिष्ठ प्राविधिक सहायक उर्वरक निरीक्षक देशराज के साथ बृहस्पतिवार को छापा मारा। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन स्टॉक पोर्टल और मौके पर मौजूद स्टॉक में भारी अंतर पाया गया।
मौके पर किसान वीरेन्द्र व समर सिंह ने लिखित बयान व ऑनलाइन भुगतान रसीद सौंपकर बताया कि विक्रेता उनसे 266.50 रुपये के स्थान पर 500 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच रहा था।
इसके अलावा विक्रेता शेष यूरिया खाद के संबंध में कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दे सका। इस पर दुकान व गोदाम को सील कर दिया गया था। एसडीएम की रिपोर्ट और डीएम के आदेश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने उर्वरक विक्रेता अब्दुल हाई के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। रामनगर पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय को सौंपी है।