फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir

एआईजी स्टांप को फोन पर धमकी, मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Apr 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
fir
बाराबंकी। स्टांप चोरी के मामलों में कार्रवाई को लेकर सहायक महानिरीक्षक उप निबंधन को फोन पर धमकी देने का एक मामला सामने आया है। बुधवार को इस संबंध में एआईजी स्टांप ने तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप वंदना सिंह ने बुधवार को नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सहायक महानिरीक्षक के कार्यालय में तैनाती के बाद से ही उन्होंने स्टांप चोरी के मामले में स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू की। भू संपत्ति की खरीद में स्टांप चोरी करने वालों को उनकी यह कार्रवाई रास नहीं आई। इससे कुछ लोग नाराज है। इसको लेकर उनकी तमाम शिकायतें कीं।
विज्ञापन

इसमें अभद्र शब्दों का प्रयोग कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। अज्ञात व्यक्ति ने 12 फरवरी 2022 को उनके मोबाइल पर फोन कर मामले को रफादफा करने का प्रस्ताव रखा। ब्लैकमेलिंग के इस प्रस्ताव को नकारने पर उसने धमकी दी। उन्होंने पुलिस को धमकी देने की रिकॉर्डिंग के साथ फोन नंबर भी साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध कराया। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय ने बताया कि अज्ञात पर धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed