फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   FIR against astha hospital

कोरोना मरीजों से अवैध वसूली मामले में आस्था अस्पताल पर केस

Sat, 22 May 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
FIR against astha hospital
बाराबंकी। कोरोना मरीजों से अवैध वसूली के मामले में देवा रोड स्थित एक अस्पताल के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। जिलाधिकारी के निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने केस दर्ज कराए जाने का आदेश एसीएमओ को दिया। जिस पर शुक्रवार को एसीएमओ ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा ने लिखा है कि जिलाधिकारी द्वारा 6 मई को देवा रोड स्थित आस्था अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान पाया गया कि यहां पर कोरोना मरीजों से अनाधिकृत रुप से आक्सीजन सिलेंडर और रेग्यूलेटर मंगाए गए तथा निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसा वसूला गया। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर अभय पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम ने पाया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों से अलग-अलग तरीके से इलाज के नाम पर अवैध वसूली की गई।
विज्ञापन

दवाएं और पैथालॉजी जांच के लिए नकद भुगतान का दबाव बनाया गया। इसके अलावा आक्सीजन सिलेंडर के लिए भी अलग से पैसे लिए गए जोकि शासन के निर्देशों का उल्लंघन है। यहीं नहीं कच्चा और पक्का अलग-अलग बिल देकर अनियमितता की गई। जांच के दौरान जो सूची उपलब्ध कराई गई वह भी तथ्यहीन और भ्रामक पाई गई। टीम ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी थी। जिलाधिकारी के आदेश पर एसीएमओ ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अस्पतालों के खिलाफ चल रही जांच
कोरोना मरीजों से अवैध वसूली के मामले में अभी हिंद और मेयो अस्पताल की जांच चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पतालों द्वारा जांच टीम को जो पेपर उपलब्ध कराए गए हैं उनकी जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गई है। जांच टीम द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद इन अस्पतालों के भी खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed