{"_id":"62547c249b4c034ed907200c","slug":"fighting-with-student-barabanki-news-lko6256986119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों में मारपीट, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों में मारपीट, दो हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के दो गुट भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक छात्र को बंधक बना लिया गया। दबाव बढ़ने के बाद आरोपी छात्र बंधक बनाए गए छात्र को छोड़कर भाग निकले। पुलिस दो आरोपी छात्रों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
मामला बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के श्री कोटवाधाम विद्यापीठ इंटर कॉलेज से जुड़ा है। टिकैतनगर के बसंत क्रांति इंटर कॉलेज व कोटवाधाम के बसंत क्रांति इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र श्री कोटवाधाम विद्यापीठ इंटर कॉलेज को बनाया गया है। सोमवार को दूूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर ही छात्रों के दो गुटों में हाथापाई होने लगी।
इस दौरान टिकैतनगर-रामनगर रोड पर जाम के हालात पैैदा हो गए। मारपीट के बाद बसंत क्रांति इंटर कॉलेज कोटवाधाम के छात्र नितिन गुप्ता को दूसरे गुट के छात्रों ने बंधक बना लिया और टिकैतनगर की ओर लेकर चले गए। तब तक इस मारपीट की सूचना पुलिस तक पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस कुछ करती इससे पहले ही बंधक बनाए गए छात्र को कोटवाधाम में छोड़कर आरोपी छात्र भाग निकले। शाम को पुलिस इस मामले में दो छात्रों को थाने लेकर आई है। वहां देर शाम उनसे पूछताछ जारी थी। बदोसरांय के थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी छात्रों से पूूछताछ जारी है, मामले की जांच की जा रही है।