फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   festival

माथे पर तिलक लगा भाई की मांगी लंबी उम्र

Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
festival
बाराबंकी। बहन और भाई के स्नेह का पर्व भैयादूज शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से व्रती बहनों ने भाई को दूज का टीका कर लंबी उम्र की कामना की। अधिकांश जगहों पर भाइयों ने बहनों के घर जाकर टीका करवाया और उन्हें उपहार दिए। बहनों ने भाई के माथे पर रोली-अक्षत से तिलक कर आरती उतारी, मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को भाई दूज पर बहनों ने परंपरा के अनुसार, घर की छत व आंगन में पिसे हुए चावल की पीठी व हल्दी से भगवान सूर्य, चंद्रमा, शेर, मोर, पेड़ आदि के चित्र बनाए। नवग्रह बनाकर परंपरागत चीजों पहरुआ, सिल-बट व बेर की डाल का पूजन किया तथा मिष्ठान का भोग लगाया। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

स्नेह के इस पर्व पर ससुराल में रहने वाली बहनों के घर पहुंचे और पूजन में शामिल हुए। कई घरों में विधिविधान से यमराज और उनकी बहन यमुना की कथा सुनी गई। यम द्वितीया पर छात्रों ने कमल में कलावा बांधकर पूजा अर्चना कर मां सरस्वती से आशीष मांगा। इसी तरह हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, रामनगर, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर आदि इलाकों में भी भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed