{"_id":"6ac3a0102880f5dad401f59e","slug":"barabanki-student-dies-in-head-on-bike-collision-family-devastated-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 05 Oct 2026 06:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:33 PM IST
सार
छात्र की सोमवार दोपहर फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अभय
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के फतेहपुर में कॉलेज में परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे असोहना गांव निवासी 11वीं के छात्र अभय (16) की सोमवार दोपहर फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में छात्र को गंभीर चोटें आईं। सीएचसी से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभय की मां अर्चना वर्मा गांव की प्रभारी प्रशासक हैं। उनकी मौत से मां और पिता विपिन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन