फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   festival

लखनऊ में बिकने गए मोम से निर्मित दीये

Sun, 31 Oct 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
festival
बाराबंकी। कभी अवैध शराब बनाने में जाना जाने वाला सूरतगंज ब्लॉक का चैनपुरवा गांव अब एक नई पहचान बना चुका है। पहले जहां इस गांव की महिलाएं शराब बनाती थीं। वहीं महिलाएं अब गोबर और मधुमक्खी के मोम से दीये तैयार कर एक नए रूप में सामने आईं हैं। दीपावली को लेकर शनिवार को सीडीओ एकता सिंह ने विकास भवन परिसर से ‘दीपक ऑन व्हील’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन लखनऊ में जाकर लोगों को सस्ते दरों पर प्रदूषण रहित यह विशेष दीये उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त बीके मोहन ने बताया कि इस वाहन में गांव की ही दो महिलाओं को बैठाकर गोबर और मधुमक्खी के मोम से तैयार इन विशेष दीपों की बिक्री करेंगी। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाओं द्वारा तैयार इन दीपों के जलाने से कोई हानिकारक गैस नहीं पैदा होगा और न ही कालिमा छोड़ेगी बल्कि लंबे समय तक अत्यधिक प्रकाश देंगे।
विज्ञापन

श्री मोहन ने सीडीओ को अवगत कराया कि दीपावली को लेकर अभी तक उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई कॉर्पोरेट कंपनियों से भी दीपों के ऑर्डर मिलने लगे हैं। जिससे इन महिलाओं की आमदनी भी बढ़ने लगी है। वाहन रवानगी के मौके पर एनआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक जकिया बानो, लक्ष्मी वर्मा, उर्मिला सिंह, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed