{"_id":"5d9792818ebc3e014757a37e","slug":"festival-barabanki-news-lko485210150","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरी ब्रदर्स की कव्वाली से सजेगी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरी ब्रदर्स की कव्वाली से सजेगी महफिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। देवा महोत्सव में इस बार भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी के गीत और साबरी ब्रदर्स की कव्वाली सांस्कृतिक पंडाल में गूंजेगी। इसके साथ ही डॉ. हरिओम की गजलों से सजेगी महफिल।
15 अक्तूबर से देवा महोत्सव का आगाज हो रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और कमेटी पूरी तरह जुटी हुई है। कमेटी के अध्यक्ष व जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और सचिव एडीएम संदीप गुप्ता सदस्यों के साथ कई बार बैठकें कर तैयारियों की जिम्मेेदारी तय कर चुके हैं। पूरे मेला परिसर को पहली बार सिंगल यूज पॉलिथीन मुक्त करने का फैसला किया गया है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर लोगों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। इस बार अभी तक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोक गायिका मालिनी अवस्थी, साबरी ब्रदर्स की कव्वाली और गजल गायक डॉ. हरिओम का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। कवि सम्मेलन, मुशायरा और म्यूजिकल नाइट आदि कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही है। जिलाधिकारी अधिकृत तौर पर कल प्रेसवार्ता में पूरी तैयारियां का ब्योरा प्रस्तुत करेंगे।