फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fertilizer sale at higher price proved costly, shop and warehouse sealed

Barabanki News: अधिक मूल्य पर खाद बिक्री पड़ी भारी, दुकान और गोदाम सील

Fri, 24 Jul 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer sale at higher price proved costly, shop and warehouse sealed
यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे
बाराबंकी। यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे। दोपहर बाद ई-पॉस मशीन का सर्वर चला, तब समितियों पर वितरण किया गया। वहीं निजी दुकानदारों की मनमानी जारी रही। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत पर रामनगर एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने भैरमपुर की एक निजी दुकान व उसका गोदाम सील करा दिया। आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को आख्या भेजी गई है।
विज्ञापन

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम को जिंक के साथ भैरमपुर की अब्दुल्ला हाई खाद भंडार पर अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत मिली। उन्होंने एडीओ कृषि दलवीर सिंह के साथ दुकान पर छापा मारा। किसानों के बयान से आरोपों की पुष्टि हुई। एसडीएम ने रुपये वापस कराए।
विज्ञापन

कड़ाकापुर के वर्मा खाद भंडार पर भी मनमानी की शिकायत पर एसडीएम ने चेतावनी दी। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने बताया कि अधिक दाम वसूलने वाले भैरमपुर के दुकानदार के विरुद्ध डीएम से अनुमोदन लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के समझाने पर माने किसान---
कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार सिरौलीगौसपुर तहसील की समितियों पर बृहस्पतिवार को किसानों की भीड़ रही। रानी कटरा समिति पर काफी देर से लाइन में लगे किसान थक कर जमीन में बैठे दिखे। सर्वर डाउन होने से किसान खाली हाथ लौटे। वहीं बारोलिया समिति पर सर्वर चलने पर 28 किसानों को ही यूरिया मिल सकी।
किसानों ने यहां हंगामा भी किया, जिसे देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। एसडीएम अनिल कुमार सरोज भी पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाकर शांत कराया। सुबेहा समिति पर भी सुबह से किसानों की भीड़ रही। सर्वर न चलने से किसान निराश होकर लौटे।

480 रुपये की खरीदी यूरिया
सूरतगंज। किसान दर्शन शुक्ला ने बताया कि सघन सहकारी समिति दोहाई पर चार दिन चक्कर लगाने के बावजूद यूरिया नहीं मिली तो निजी दुकान से एक किलो जिंक के साथ 480 रुपये में एक बोरी यूरिया खरीदनी पड़ी। किसान रमेश कुमार ने बताया कि वह बरैया सहकारी समिति का चक्कर 10 दिनों से लगा रहे हैं लेकिन सर्वर न चलने के कारण खाद नहीं मिली।
दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को सहकारी समिति मथुरा नगर में यूरिया के भी भारी भीड़ जुटी। सचिव मयंक ने बताया कि दोपहर बाद सर्वर चलने पर शाम तक 79 किसानों को 200 बोरी खाद मिल सकी। वहीं कुडवासा निवासी किसान राम बरन, ओड़ार के धर्मानंद, सराय शाह आलम के नजीर, शियाराम और मोहम्मद अली ने बताया कि चार दिन से कागज जमा है।
सर्वर न चलने से खाद नहीं मिल पाई। सिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की 11 समितियों पर सर्वर की समस्या से किसान जूझते रहे। शाम चार बजे के बाद छूलापाही समिति पर किसानों को यूरिया मिली। एडीओ (कृषि) सौरभ कुमार ने बताया कि सहकारी समितियों पर मशीनें चलने लगी हैं।
------------
कृषि अधिकारी ने बैठकर बंटवाई यूरिया---
जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बंकी की दनियालपुर समिति पर ई-पॉस मशीन का सर्वर चलने के बाद कई किसानों को अपने सामने खाद वितरित कराई। कृषि अधिकारी ने बताया कि 105 समितियों पर 4251 कृषकों को 13153 बोरी यूरिया और 787 निजी बिक्री केंद्रों से 17938 कृषकों को 39443 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस के सर्वर की समस्या अब दूर हो गई है। जिले में 489292 बैग यूरिया अभी उपलब्ध है।

कंट्रोल रूम पर करें शिकायत-
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन विक्रेताओं की मशीन न चल रही हो वह उर्वरक कंट्रोल रूम नंबर 9116295764 पर अथवा अपने थोक उर्वरक विक्रेता का समस्या बताएं।

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

यूरिया के लिए बृहस्पतिवार को भी किसान दिन भर जूझते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed