{"_id":"64d690c25a3edb0134048cd6","slug":"father-and-his-two-accomplices-kept-raping-barabanki-news-c-315-1-brp1006-2530-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पिता व उसके दो साथी ही करते रहे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पिता व उसके दो साथी ही करते रहे दुष्कर्म
Sat, 12 Aug 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दुष्कर्म की कई प्रकार की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, मगर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पिता व उससे मिलने वाले दो लोग बेटी के साथ दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान पिता ने छह लोगों पर दुष्कर्म के केस भी दर्ज कराए। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पिता समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है
पुलिस के अनुसार, एक युवती पिता के साथ जाने को तैयार नहीं थी। मामला सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो युवती की चचेरी बहन व बहनोई को बुलाकर पुलिस ने इसका कारण पूछा। इसके बाद युवती ने जो बताया, उसे सुनकर पुलिस दंग रह गई। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह के अनुसार युवती ने बताया कि उसके बालिग होने से पहले से ही पिता मारपीट कर उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। इस दौरान उसके पिता से मिलने जुलने वाले शकील व राकेश ने भी दुष्कर्म किया। राकेश ने शादी का झांसा दिया।
कुछ दिन पहले वह दोनों युवती को लेकर लखनऊ गए और दुष्कर्म किया। युवती की बात सुनने के बाद पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान कराया, जहां युवती ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को पिता व शुक्रवार को दूसरे आरोपी शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, बीते सालों में पिता ने पुत्री को आगे करके करीब छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाए। पुलिस ने बताया कि बेटी को आगे करके दूसरों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई दिनों तक जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक धरने पर बैठा।
विज्ञापन
युवती के हाथों में नोचने के निशान
युवती का पुलिस ने मेडिकल कराया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार उसके हथेली आदि पर नोचे जाने के निशान बने हैं। हैवानियत का यह हाल देखकर पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए।