{"_id":"6339e4dc60df3230ee749f99","slug":"farmers-should-be-ready-for-agitation-rakesh-barabanki-news-lko651190586","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakesh Tikait: भाकियू नेता राकेश टिकैत की अपील, आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rakesh Tikait: भाकियू नेता राकेश टिकैत की अपील, आंदोलन के लिए तैयार रहें किसान
Mon, 03 Oct 2022 02:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:32 PM IST
सार
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। वो हर स्तर पर परेशान हैं। उन्होंने किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है इसलिए किसान आंदोलन के लिए तैयार रहें। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कहा कि किसान हर स्तर पर परेशान है। उसकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ये बातें भाकियू प्रवक्ता ने विशेष बातचीत में कही। वह भाकियू द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कहा कि वह कानपुर में हुए हादसे से बहुत दुखी हैं। किसानों से अपील की जाती है कि वह हाईवे पर ट्रैक्टर लेकर आएं तो नियंत्रित गति में एक साइड से चलें। क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही मुसीबत खड़ी कर सकती है। ट्रैक्टर चलाते वक्त आम लोगों को असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखें। ट्रैक्टरों की अनियंत्रित गति के चलते ही हाईवे पर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह एक बड़ा पुण्य का काम है। सरकार को इससे सबक लेना चाहिए और ब्लॉक स्तर पर इस तरह के आयोजन कराने चाहिए। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से भी ऐसे कार्यक्रम कराने की अपील की। कहा कि इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा और आज के युवाओं को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, क्योंकि संस्कार बहुत जरूरी है।
विज्ञापन