{"_id":"69d80dcbc3103e085a01e943","slug":"farmers-got-angry-due-to-the-indifference-of-the-officers-barabanki-news-c-315-1-slko1014-163845-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अफसरों की अनसुनी पर भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अफसरों की अनसुनी पर भड़के किसान
Fri, 10 Apr 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गन्ना कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को भाकियू की महापंचायत में अफसरों की अनसुनी से किसान भड़क उठे। नाराज किसानों ने लखनऊ कूच करना चाहा। वे गन्ना कार्यालय परिसर से सीधे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहुंच गए, जिससे जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर डीएम-एसपी ने फोन पर नेताओं से बात की, जिसके बाद किसान शांत हुए और डीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों की शुक्रवार को जिलाधिकारी से दोपहर दो बजे वार्ता प्रस्तावित है।
बेमौसम बारिश से फसलों की बर्बादी पर प्रदेश में आपदा घोषित करना, आलू का वाजिब मूल्य न मिलने पर इसकी सरकारी खरीद कर राशन की दुकानों से वितरण कराए जाने, धान खरीद में अनियमितता की जांच कराए जाने की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को गन्ना कार्यालय परिसर में महापंचायत का आयोजन।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के संबोधन के बाद भी कोई अधिकारी किसानों का ज्ञापन लेने मौके पर नहीं पहुंचा। यह देख किसान भड़क उठे और हाईवे जाम कर दिया। इससे सदर तहसील के सामने हाईवे पर दोनों करीब आधा घंटे तक जाम रहा। सूचना मिलते ही डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने फोन पर दोनों नेताओं से बात की।