Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers are being turned away with the claim that the stock of DAP has run out.

Barabanki News: डीएपी का स्टाॅक खत्म कहकर लाैटाए जा रहे किसान

Mon, 16 Nov 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers are being turned away with the claim that the stock of DAP has run out.
नवीन मंडी के इफको केंद्र पर खाद के लिए बायोमीट्रिक कराते किसान
बाराबंकी। आलू और सरसों की बोआई के पीक सीजन में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। नवीन मंडी स्थित इफको केंद्र पर किसानों को ‘स्टॉक खत्म’ होने का हवाला देकर लौटाया जा रहा है। आरोप है कि पांच दिन से कतार में लग रहे अन्नदाताओं को एक बोरी खाद नहीं मिल पा रही, जिससे बोआई पिछड़ने का संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि रात के अंधेरे में चहेतों को खाद दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से लाइन में लगे सैकड़ों किसानों को केंद्र से यह कहकर लौटा दिया गया कि डीएपी खत्म है और केवल एनपीके मिलेगी। आंकड़ों पर गौर करें तो इस केंद्र पर अप्रैल 2026 से 14 नवंबर तक 6900 बोरी डीएपी की बिक्री हुई है, जबकि एनपीके महज 600 बोरी ही बिकी है।
विज्ञापन

अब सब्सिडी खत्म होने के बाद एनपीके की कीमत 2450 रुपये प्रति बोरी पहुंच गई है, जो 1350 रुपये वाली डीएपी के मुकाबले 1100 रुपये महंगी है। इसे खरीदना किसानों के बूते से बाहर है। किसानों का आरोप है कि रात में डीएपी की बोरियां बदलकर रसूखदारों के घरों तक पहुंचाई जा रही हैं। गिने-चुने किसानों को एक बोरी खाद के साथ नैनो यूरिया और दो बोरी के साथ नैनो डीएपी जबरन थमाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................................................
किसानों की पीड़ा : उन्हीं की जुबानी
रात में लादी जा रही है किसकी खाद
चार दिन से सुबह छह बजे भूखे-प्यासे लाइन में लग रहे हैं। हर शाम डीएपी खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। जब खाद नहीं है, तो रात में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर किसकी खाद लादी जा रही है।
- अभिषेक वर्मा, बनकुइंया (मसौली)
..................................................
महंगी खाद से लागत भी नहीं निकलेगी
आलू की बुवाई का समय निकला जा रहा है। 1350 रुपये वाली डीएपी की जगह 2450 की एनपीके लेने को कहा जा रहा है। इतनी महंगी खाद से खेती की लागत भी नहीं निकलेगी।

- रितूदमन सिंह, बरियारपुर (मसौली)
.................................................
बोरी बदलकर हो रही कालाबाजारी
केंद्र पर बिना ओटीपी और खतौनी के चहेतों को पिछले दरवाजे से खाद दी जा रही है। बोरी बदलकर कालाबाजारी हो रही है और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
- आशीष मौर्य, खंदौली (बंकी)
...............................................
नैनो खाद लेने का बनाया जा रहा दबाव
किसी तरह एक-दो बोरी खाद मिल भी रही है, तो साथ में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जबरन दी जा रही है। मना करने पर पूरी खाद देने से इनकार कर दिया जाता है।
- राज कुमार, जसमंडा (बंकी)
........................................
जिम्मेदार का पक्ष
रात में खाद बांटने के आरोप निराधार
केंद्र पर डीएपी का स्टॉक समाप्त हो चुका है, रैक आते ही वितरण शुरू होगा। वर्तमान में एनपीके पर्याप्त उपलब्ध है। किसानों को नैनो उत्पादों के लिए केवल प्रेरित किया जा रहा है, जबरन टैगिंग नहीं हो रही। रात में खाद बांटने के आरोप निराधार हैं।
- अब्दुल कादिर, केंद्र प्रभारी (इफको केंद्र, नवीन मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed