{"_id":"69d6bc775b5720b56500f758","slug":"farmer-falls-into-borewell-along-with-buffalo-in-asrafpur-barabanki-news-c-315-1-brp1006-163681-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: असरफपुर में भैंस के साथ बोरवेल में गिरा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: असरफपुर में भैंस के साथ बोरवेल में गिरा किसान
Thu, 09 Apr 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा के असरफपुर गांव में बुधवार भोर किसान रामसजीवन (65) अपनी भैंस के साथ 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गए। गंभीर हालत में रामसजीवन को सीएचसी लाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हंसराज के अनुसार मंगलवार रात उनके पिता रामसजीवन घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में ट्यूबवेल के बोरवेल के पास ही भैंस बांधकर सो रहे थे। बुधवार भोर में भैंस के खुल जाने पर वह उसे दोबारा बांधने के लिए उठे। उन्होंने जैसे ही भैंस को काबू करने की कोशिश की, वह भागने लगी। इसी दौरान रस्सी उनके हाथ में फंस गई और भैंस रामसजीवन के साथ बोरवेल में जा गिरी।
आसपास के लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो गांव के लोग एकत्र हो गए। तत्काल तीन ग्रामीण रस्सी के सहारे बोरवेल में उतरे। किसान को निकालकर गंभीर सीएचसी रामसनेहीघाट ले गए।