{"_id":"61609ad88ebc3e6264670add","slug":"fada-raid-barabanki-news-lko5992560187","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रियल एरिया में छापा, 22 क्विंटल् पास्ता, 8 क्विंटल सेंवई सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रियल एरिया में छापा, 22 क्विंटल् पास्ता, 8 क्विंटल सेंवई सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा। टीम ने इस दौरान एक फैक्टरी से संदेह के आधार पर 22 क्विंटल पास्ता, आठ क्विंटल सेंवई को सीज कराया है वहीं नॉन ब्रांडेड पाए जाने पर 15 क्विंटल मैदा नष्ट कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस दौरान टीम ने पांच नमूने भरकर जांच को भेजे हैं। टीम की इस कार्रवाई से इंडस्ट्रियल एरिया में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।
एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एरिया में छापा मारा। टीम ने दीपक शुक्ला की फैक्टरी एवीएम फूड्स एंड बेवरेज पर छापा मारा। टीम ने यहां से संदेह के आधार पर करीब 22 क्विंटल 78 किलो पास्ता सीज कराया। जिसकी कीमत एक लाख 36 हजार रुपये बताई जा रही है।
जांच के दौरान टीम ने इसी फैक्टरी से संदेह के आधार पर आठ क्विंटल सेंवई को सीज किया है जिसकी कीमत 49 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही टीम ने पस्ता और सेंवई का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। टीम ने यहीं पर स्थित आशुतोष फूड्स पर छापा मारा।
विज्ञापन
टीम ने यहां से बंद, मैदा और ब्रेड का एक-एक नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है तथा नॉन ब्रांडेड पाए जाने पर करीब 15 क्विंटल 50 किलो मैदा को नष्ट कराया जिसकी कीमत 29 हजार रुपये बताई गई। टीम ने इस दौरान पांच नमूने भरकर जांच को भेज हैं तथा फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसकी के तहत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तीन फैक्टरियां की जांच कर यह कार्रवाई की गई है और इनके संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
-प्रियंका सिंह, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए