फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   External e-rickshaws will not run, ban on carrying passengers on the highway

Barabanki News: नहीं चलेंगे बाहरी ई- रिक्शे, हाईवे पर सवारी ढोने पर लगा प्रतिबंध

Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
External e-rickshaws will not run, ban on carrying passengers on the highway
बाराबंकी। शहर में ई- रिक्शा संचालन को लेकर मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें दस किमी के दायरे में पंजीकृत 900 ई -रिक्शों के संचालन को मंजूरी दी गई। बाहरी ई- रिक्शों का संचालन पूरी तरह से बंद किया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों को तीन दिनों में ई- रिक्शा की नंबरिंग व रंग पट्टिका लगाने के सख्त निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं हाईवे पर सवारियां ढोने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


बता देें कि शहर में ई -रिक्शा की बहुुतायत के चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका, परिवहन व पुलिस विभाग नेेे रूट चार्ट निर्धारित किया एवं शहर के आसपास पंजीकृत 750 ई -रिक्शा संचालन को मंजूरी दी। बावजूद इसके शहर में करीब 1300 ई- रिक्शा फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में इन पर कार्रवाई शुरू की गई तो सोमवार को ई -रिक्शा चालकों ने जाम लगाकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन



इसी को लेकर मंगलवार को सदर तहसील सभागार में ऑल इन वन ई रिक्शा कल्याण समिति के पदाधिकारियों, विभिन्न स्टैंड के प्रतिनिधियों एवं टेंपो यूनियन के साथ बैठक हुई। बैठक में एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी के समक्ष करीब डेढ़ सौ और ई -रिक्शों के संचालन को मंजूरी दिए जाने की मांग की गई। इस पर एसडीएम ने सख्त निर्देश दिए किए हाईवे पर सवारियां नहीं लेकर चलेंगे। शहर से दस किमी दायरे के अलावा अन्य जगहों पर पंजीकृत रिक्शों का संचालन कतई नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिनों में निर्धारित रूट के हिसाब से नंबरिंग व रंग पट्टिका लगाई जाए। ई- रिक्शा चालकों ने स्टैंड पर अधिक वसूली करने, पल्हरी, नाका समेत पार्किंग की व्यवस्था न होने के भी मुद्दे उठाए। इस पर एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया एवं व्यवस्थाओं का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एआरटीओे आरती शुक्ला, ईओ पवन कुमार, कर अधिकारी कमलेश कुमार चौबे आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed