फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Expressed protest against the murder, demanded CBI investigation

Barabanki News: हत्या के विरोध जताया विरोध, सीबीआई जांच की मांग

Wed, 14 Aug 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 14 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Expressed protest against the murder, demanded CBI investigation
बाराबंकी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने मंगलवार को जिला अस्पताल में विरोध सभा की। इस दौरान मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपनी मांगों का प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा। इसमें पूरे मामले की जांच सीबाईआई से कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार तथा संचालन एनएमओ के जिला कोषाध्यक्ष डॉ. अमित वर्मा ने किया। मौजूद चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सीबीआई जांच करने तथा दोषी को गिरफ्तार करने एवं सख्त सजा दिलवाएं जाने की मांग की। इसके बाद एनएमओ के जिला महासचिव डॉ. रोहित प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर जिला संघचालक डॉ. आरएस गुप्ता, डॉ. आरती यादव, डॉ. मुदित मेहरोत्रा, डॉ. संजीव साहू, डॉ. मनोज आर्या, रमेश चंद्रा, मधु जायसवाल, नीलम, रीना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed