फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ex mla died

नहीं रहे छह बार के विधायक पूर्व मंत्री राजा राजीव सिंह

Tue, 01 Feb 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ex mla died
बाराबंकी। सपा के पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह की मौत के बाद दरियाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत हड? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे व सपा सरकार के पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को निधन हो गया। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बार वह बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

राजीव कुमार सिंह ने बाराबंकी में सबसे अधिक बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दरियाबाद के विधायक बनने के बाद वह छह बार विधायक रहे और लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक भी मारी। 1985 से 1989 तक निर्दलीय विधायक रहने के बाद 1989 से 1991 तक कांग्रेस से विधायक रहे।
विज्ञापन

इसके बाद 1996 से 2002 तक भाजपा से, 2002 से 2007 तक फिर भाजपा से, 2007 से 2012 तक सपा से और 2012 से 2017 तक भी सपा से विधायक रहे। इस बार राजीव कुमार सिंह राजनीति से संन्यास लेना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने अपने बेटे रितेश सिंह को आगे किया था और उन्हीं के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन समाजवादी पार्टी ने उनको या उनके बेटे को टिकट न देते हुए यहां से पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसे लेकर राजा व उनके समर्थक मायूस हो गए थे और दो दिन बाद आगे का फैसला लेने की बात कही थी। हालांकि फैसला लेने से पहले उनकी तबीयत बिगड़ी और दो दिन पहले ही उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह खबर आई कि राजीव कुमार सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जहां दरियाबाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है वहीं पूरा जिला स्तब्ध है।
राजा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े समर्थक
दरियाबाद/टिकैतनगर। पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह के निधन का समाचार मिलते ही दरियाबाद सहित टिकैतनगर, नियामतगंज, अलियाबाद, रेलवे स्टेशन दरियाबाद में जैसे जनजीवन रुक सा गया। लोग अपना कामकाज छोड़ अपने जनप्रिय नेता के अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। क्या गांव क्या कस्बा हर जगह लोगों का हुजूम सा लग गया।
लोगों की आंखों में नमी और जुबान पर अपने नेता के प्रति प्यार झलक रहा था। शव यात्रा सोमवार दोपहर 3 बजे दरियाबाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। यहां पहले से ही ब्लॉक कर्मचारियों सहित लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी। लोग अपनी छतों से पुष्प वर्षा कर रहे थे। शव यात्रा के साथ चल रहे सैकड़ों वाहनों के कारण दरियाबाद में जाम जैसी स्थिति बन गई।
थोड़ी देर के लिए जैसे दरियाबाद ठप हो गया, दुकानें बंद हो गईं। उनको श्रद्धांजलि देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, अरविंद सिंह गोप, हरगोविंद सिंह पूर्व एमएलसी, विधायक बैजनाथ रावत, रामसागर रावत पूर्व सांसद, बीजेपी जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, विधायक सतीश शर्मा, विवेकानंद पांडेय, राजरानी रावत, आदि शामिल रहे।

हड़ाहा स्टेट राजघराने से हैं राजीव कुमार सिंह
दरियाबाद विधानसभा सीट बाराबंकी जिले के अंतिम छोर पर है। इस सीट पर राजघराने से जुड़े हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह का वर्चस्व रहा है। इस विधानसभा सीट से वह 26 सालों तक विधायक रहे। लोग बताते हैं कि वह सदैव मुस्कुराकर लोगों से मिलते और प्रेम से बात करते थे। समस्या पर चिंतन करने की बजाय समाधान पर मंथन करते थे। नेताओं के बीच समन्वय स्थापित कराते थे। राजनीति में विरोधी लोगों से भी सम्मानपूर्वक मिलते थे। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed