फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Everyone is suffering from the strong sunlight during the day

दिन में निकल रही तेज धूप से हर कोई बेहाल

Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Everyone is suffering from the strong sunlight during the day
बाराबंकी। बुधवार को हो रही तेज धूप में कुछ इस तरह बच्चों को लेकर निकलीं महिलाएं। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। मौसम का मिजाज दिन ब दिन तीखा होता जा रहा है। दिन में निकल रही तेज धूप से हर कोई बेहाल है लेकिन मौसम में किसी प्रकार के बदलाव के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। बुधवार को दिन में निकली तेज धूप का आलम ये रहा कि सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा और अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग का कहना है मौसम का पारा दिन ब दिन चढ़ता जा रहा है लेकिन मौसम में फिलहाल किसी प्रकार के बदलाव के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। बुधवार की सुबह से ही तीखी धूप रही दोपहर होते-होते धूप इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। लोगों का कहना है कि मौसम का यही हाल रहा और इसी प्रकार धूप निकलती रही तो लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय में लोग अपने घरों से बाहर निकले तो बाजार में कुछ रौनक अवश्य देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed