फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Every third day, puffing a transformer

हर तीसरे दिन फुंक रहा एक ट्रांसफार्मर

Fri, 15 Apr 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 15 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Every third day, puffing a transformer
बाराबंकी में शुक्रवार को मोहरवा गांव में लगा ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला
मर्ज बढ़ता ही गया ज्यों-ज्यों दवा की। जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का हाल भी कुछ ऐसा ही है। संसाधन के सापेक्ष उपभोक्ताओं की संख्या और आपूर्ति का दबाव कई गुना हो गया। विद्युत कटौती के बाद भी स्थानीय खराबियां आपूर्ति पर हावी हैं तो ग्रामीण अंचलों में रोस्टर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। अप्रैल के 15 दिन में अब तक जिले में पांच ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं जिनमें से एक बदला गया है।
विज्ञापन


गर्मी हो या सर्दी जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था कभी पटरी पर ही नहीं आ सकी है। जहां तक गर्मी की बात है तो आम आदमी के हिस्से में परेशानी ही आती है। विद्युत तार बदलने जाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


निर्बाध आपूर्ति के प्रति पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी भी संजीदा नहीं हैं। कहीं रोस्टर के वक्त बिजली गुल हो जाती है तो कभी ट्रिपिंग से दिक्कत खड़ी हो जाती है। कहीं हफ्तों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है तो कहीं तार बदले जाने के कारण बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति पॉवर कॉर्पोरेशन की बदहाली बयां कर रहा है। यह हालात तब हैं जब जिले में सभी विधायक सत्तारूढ़ दल के हैं और उनमें तीन तो राज्यमंत्री हैं।

हैदरगढ़ सबस्टेशन पर पांच एमवीए के तीन तथा एक एमवीए का एक ट्रंासफार्मर है। इसके अलावा 400 केवीए के 11, 250 केवीए के 35, 160 केवीए के 5, 100 केवीए के 30, 63 केवीए के 53, 25 केवीए के 102, 16 केवीए के 122 तथा 10 केवीए के 140 ट्रांसफार्मर हैं।


तैंतीस हजार वोल्ट विद्युत लाइन के तार बदले जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। रनापुर व रामापुर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से फुंका पड़ा है। शिकायत के बाद भी बदला नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed