{"_id":"6941201fe45af603a008eeac","slug":"ertiga-collided-with-scorpio-and-fell-into-ditch-on-purvanchal-expressway-two-killed-while-three-injured-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो से टकराकर बैरिकेडिंग तोड़ खड्ड में गिरी अर्टिगा; दो की मौत... तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो से टकराकर बैरिकेडिंग तोड़ खड्ड में गिरी अर्टिगा; दो की मौत... तीन घायल
Tue, 16 Dec 2025 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:32 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अर्टिगा कार, स्कॉर्पियो से टकराकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए खड्ड में गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़, मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन
हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सरैयां गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी-42 पर हुआ। हादसे में अर्टिगा सवार बिहार के छपरा जिला निवासी मसरख थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी हरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र बबलू (35) तथा आजमगढ़ जिले के थाना देवगंज क्षेत्र के लालगंज हनुमानगढ़, गीता इंटर कॉलेज के पास रहने वाले दीपक कुमार (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, आजमगढ़ के देवगंज थाना क्षेत्र के कैथी शंकरपुर निवासी मोहम्मद ताहिर (55), आसिफ (22) और कमरुद्दीन अंसारी (64) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन