फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Enthusiasm increased regarding civic elections

Barabanki News: निकाय चुनाव को लेकर बढ़ीं सरगर्मियां

Wed, 29 Mar 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 29 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm increased regarding civic elections
बाराबंकी। निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां फिर से बढ़ गई हैं। विभागों ने भी इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है और संभावित दावेदार फिर से मैदान में उतर आए हैं। हालांकि निकाय चुनाव को लेकर अभी शासन स्तर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। इन सबके बावजूद विभाग और राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन





जिले की एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद यहां की बागडोर प्रशासक के हाथों में आ गई। लेकिन नगर पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और आज भी पंचायतों में विकास कार्य पूर्व की भांति कराए जा रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर फिर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन को बस शासन के आदेश का इंतजार है। एडीएम राकेश कुमार सिंह बताते हैं कि निकाय चुनाव को लेकर विभागीय तैयारियां पूरी हैं। बूथों का कार्य पूरा किया जा चुका है। मजिस्ट्रेटों के साथ ही चुनाव कराने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इस संबंध में शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसका पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन



पार्टी के निर्देशों का होगा पालन
भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुुशमेश का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हैं। इस संबंध में पार्टी का जो भी निर्देश होगा, उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







संगठन के विस्तार का इंतजार
सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद का कहना है कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर लिया गया है। संगठन विस्तार का कार्य पूरा होते ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।





चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन कहते हैं कि निकाय चुनाव को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। हम नगर पालिका से लेकर नगर पंचायतों तक में अपने प्रत्याशी उतारेंगे।



मंडलीय बैठक के बाद लेंगे निर्णय
बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार कहते हैं कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हैं। लेकिन तीन अप्रैल को होने वाली मंडलीय बैठक में जो आदेश होगा, उसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed