फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Enroll today, preparations complete

नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Enroll today, preparations complete
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा जिला प्रशासन कर रहा है। तहसील परिसर में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी इसको लेकर विधानसभा क्षेत्रवार कक्ष बना कर उन पर बैनर लगा दिए गए हैं। नामांकन स्थल तक प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक ही जा सकेंगे। समर्थकों और वाहनों को गन्ना कार्यालय परिसर के पास ही रोक दिया जाएगा इसको लेकर बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहीं डीएम, एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ तहसील पहुंच नामांकन कक्षों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी थी। इस बार नामांकन तहसील परिसर में बने कक्षों में होगा। इसको लेकर बैरीकेडिंग आदि कर प्रत्याशियों और प्रस्तावकों के आने का रास्ता सुनिश्चित कर दिया गया है। यही नहीं किस विधानसभा के प्रत्याशी किस कक्ष में नामांकन करेेंगे इसके लिए कक्षों के बाहर विधानसभा क्षेत्रवार बैनर लगा दिए गए हैं। जिससे प्रत्याशियों और प्रस्तावकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रत्याशी गन्ना कार्यालय परिसर वाले मार्ग से नामांकन कक्ष तक आएंगे।
विज्ञापन


लेकिन इनके वाहन और समर्थकों को गन्ना कार्यालय परिसर के पास बनाई गई बैरिकेडिंग के पास ही रोक दिया जाएगा। यहां से प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ ही नामांकन कक्ष तक जा सकेंगे। उधर जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब और पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम डीपी पाल और तहसीलदार सदर अजय उपाध्याय के साथ नामांकन परिसर का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नामांकन को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed