{"_id":"faaec3ef951875e5edd35ab71086f2d5","slug":"enlarge-intersection-reached-homes-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान और बढ़ा, घरों तक पहुंची घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान और बढ़ा, घरों तक पहुंची घाघरा
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा की कटान बढ़ती जा रही है जिसे देखकर ग्रामीण खौफ जदा हैं। कचनापुर के प्राथमिक विद्यालय के पास कटान और बढ़ी है। नदी की धारा तेजी से कटान करती हुई। गांव में ग्रामीणों के घर तक पहुुंच गई है। घाघरा के कहर से सहमे ग्रामीण अब अपना घर छोड़ने की सोचने लगे हैं। उधर, कचनापुर व आसपास में घाघरा कटान तेज होने के बाद भी प्रशासन उदासीन बना हुआ है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विकास खंड सूरतगंज में घाघरा का कहर बढ़ता जा रहा है। ग्राम कचनापुर में घाघरा की कटान बढ़ गई है। यहां स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास घाघरा की कटान बढ़ने से विद्यालय कक्ष की फर्श नदी में समा गई है। घाघरा का कटान अब ग्रामीणों के घरों के आसपास पहुंच गई है जिससे यासीन, मो. अकरम, मो. इकबाल, शमशुद्दीन, अली अहमद, गुलाम वारिस, सुलेमान, हमीम, इलियास, रियाज, कल्लू, अली अहमद, सलीम, वफाती, रियाजुद्दीन,मोहर्रम, जुबेर व मुनीम के घरों के लिए खतरा बढ़ा है। यह लोग अब अपना घर खाली करने की तैयारी में जुटे है।
इस लोगों ने बताया कि घाघरा की कटान हो रही है। पानी घर से सिर्फ दो फिट की दूरी पर है। ऐसे में कटान बढ़ी तो रात तक घरों को कवर कर लेगा। सरसंडा गांव में कटान तेज हुई है। हेतमापुर में भी कटान हो रही है। यहां लगा विद्युत पोल घाघरा में समा गया है। इन गांवों में कटान तेज होने के बाद भी मौके का जायजा लेने के लिए भी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।