फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   encrochment

शहर में अतिक्रमण हटाने में बाधा बन रहे व्यापारी, शुरू किया विरोध

Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
encrochment
बाराबंकी। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को नगर पालिका की टीम का विरोध शुरू हुआ तो अधिकारियों ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया है। व्यापारियों का आरोप है कि किसी प्रकार की नोटिस दिए बगैर ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया और कई जगह पर पक्के निर्माण तोड़ दिए गए। इसके बाद जब आश्वासन मिला कि पूर्व से निर्धारित नियम के मुताबिक ही अतिक्रमण हटाया जाएगा तो व्यापारी माने और आगे का काम शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तहसील व पुलिस की टीम के साथ मिलकर शहर में एक सप्ताह का अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार को कोतवाली से नाका सतरिख के बीच अतिक्रमण हटाया गया। बुधवार को जब नाका सतरिख से घंटाघर के बीच अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची तो व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद गाबा, आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, रोहिताश्व दीक्षित, संजय निगम, प्रभात वर्मा, दीपक गुप्ता, प्रदीप जायसवाल समेत तमाम व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापारी आरोप लगाने लगे कि जिन व्यापारियों ने किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं किया है उनकी दुकानों पर भी तोड़फोड़ किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से पहले चले अभियान में अतिक्रमण हटाया गया है उसी प्रकार इस बार भी यह काम किया जाए। इसमें यदि कोई फेरबदल होगा तो उसका विरोध किया जाएगा। इस पर सहमति बनने के बाद नगर पालिका की टीम ने घंटाघर, सट्टी बाजार आदि जगहों पर अतिक्रमण हटवाने का काम किया है।

ईओ पवन कुमार ने बताया कि जो लोग अतिक्रमण किए हैं सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई होगी। किसी को गलत तरीके से परेशान नहीं किया जाएगा। ईओ ने कहा कि व्यापारी सहयोग कर रहे हैं जिससे शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सफलता मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed