फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Emphasis on increasing physical efficiency to win the match

Barabanki News: मैच में जीत के लिए शारीरिक दक्षता बढ़ाने पर जोर

Tue, 04 Jun 2024 05:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 04 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing physical efficiency to win the match
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को खिलाड़ियों को जीत के टिप्स देने के साथ ही उनकी शारीरिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के बाद किलर्स फुटबॉल क्लब ए और विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब बी के बीच मैच एक मैत्री मैच खेला गया। इसमें विश्वकर्मा बी ने शानदार खेल दिखा कर मुकाबला 2-1 से जीत लिया।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरा हाफ शुरू होते ही विश्वकर्मा स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने खिलाड़ी देवांश त्रिवेदी ने कॉर्नर किक से गोल कर टीम को एक गोली की बढ़त दिला दी। किलर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने खेल के 61वे मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। खेल खत्म होने तक दोनों टीमें एक-एक गोल पर बराबर रही। अतिरिक्त समय में विश्वकर्मा क्लब के खिलाड़ी कार्तिक ने खेल के गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान हेड कोच अमित सिंह ने खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता को मजबूत करने लिए विभिन्न व्यायाम कराने के साथ ही पुश अप भी कराए। इसके बाद सभी को खेल के दौरान बाल कंट्रोलिंग, बाल के साथ ड्रिबलिंग, इन स्टेप बाल रिसीविंग तथा 60 मीटर की हाई ड्राइव किक मारने का अभ्यास कराया गया। असिस्टेंट कोच अभिषेक मिश्रा ने खिलाड़ियों की कैलोरी बर्न होने के बाद ली जाने वाली न्यूट्रीशन डाइट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed