फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Elephant-horse palanquin, Jai Kanhaiya Lal's...

Barabanki News: हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

Sat, 09 Sep 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elephant-horse palanquin, Jai Kanhaiya Lal's...
बाराबंकी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में देवकीनंदन की एक झलक पाने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। बरसते पानी के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। लगातार लग रहे जयकारे व कान्हा के भजनों ने माहौल कृष्णमय बना दिया। राधा-कृष्ण के भेष में सजे बच्चों, शंकर-पार्वती की झांकी ने भक्तिभाव के ऐसे रंग बिखेरे कि हर कोई झूम उठा। इस दौरान हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गूंज रही।
विज्ञापन



मौका था पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नंद के लाला कन्हाई के जन्मोत्सव का। बृहस्पतिवार की आधी रात रिमझिम फुहारों के बीच कृष्ण भक्तों का रेला उमड़ा तो उमड़ता रहा। कहीं वासुदेव नंदगांव ले जाते कान्हा के दर्शन से भक्त निहाल हुए तो कहीं देवकीनंदन को पालना झुलाने से। प्रशांत कुमार, उपेंद्र सिंह, शिवम अग्रहरि ने भजन प्रस्तुत कर न सिर्फ वातावरण कान्हामय कर दिया बल्कि सभी को भक्तिरस में डुबो दिया। कान्हा के रूप में सजे बच्चे बरबस ही सबका मन मोह मोह रहे थे।
विज्ञापन



आरक्षी अनुराधा बाजपेई, आरती श्रीवास्तव, पूनम सिंह, मीरा यादव के दिशा निर्देशन में ज्योति रावत व हिमांशु ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की तो लोग अपनी जगह से खड़े हो गए। एंजल सिंह, पलक, अराधना, पीहू, श्रेया, परी आदि बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रशिक्षणार्थी रोशनी, सत्यम आदि ने एक राधा एक मीरा... भजन गाकर भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर डीएम अविनाश कुमार, एडीएम राकेश कुमार, एसपी दिनेश कुमार, सीओ सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय आदि मौजूद रहे। दरियाबाद क्षेत्र के लालपुर गुमान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं अलियाबाद कस्बे में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अलियाबाद ने प्रथम प्रयास में ही मटकी फोड़ दी। रामसनेहीघाट, असंद्रा व मसौली थाना परिसर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





शंख ध्वनि तो कहीं गूंजे नगाड़े
कोटवाधाम क्षेत्र के अमनियापुर गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान के जन्म का उल्लास मनाया गया। त्रिलोकपुर में शंख ध्वनि के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भजन, सोहर व बधाई गीत की धूम रही। फतेहपुर क्षेत्र में पचघरा में स्थित श्री रामजानकारी मंदिर बडा ठाकुर द्वारा, श्रीकृष्ण राधा मंदिर महावीर, द्वारिकाधीश मंदिर जरखा, मोहम्मदपुर खाला, भगौली तीर्थ आदि स्थानों पर धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed