{"_id":"6a1b36dbc295439f8a0d4918","slug":"electricity-workers-climbing-poles-without-kits-barabanki-news-c-315-1-brp1005-169437-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिना किट खंभों पर चढ़ रहे बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिना किट खंभों पर चढ़ रहे बिजली कर्मी
Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बिजली कर्मचारियों को कार्य के दौरान दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सुरक्षा किट दी गई है। इसका उद्देश्य खंभों व लाइनों पर काम करते समय कर्मचारियों की सुरक्षा है। सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाने के बाद भी बिजली उपकेंद्रों पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं। इसके चलते पूर्व में कई सविंदा कर्मचारियों की करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
बिजली लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी किट दी गई है। इसके बाद भी कई कर्मचारी इसका प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सुरक्षा किट में मुख्य रूप से सेंसरयुक्त हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, इंसुलेटेड ग्लव्स, शूज, जॉकेट, प्लास, अर्थिंग चेन और अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाने के बाद हादसों में कमी आई है। लेकिन कई स्थानों पर कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के ही कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों के ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना सुरक्षा किट पहने खंभे पर काम नहीं करेगा।
लापरवाही से पूर्व में हो चुके हैं हादसे-
11 जुलाई 2020- फतेहपुर क्षेत्र के पकरियापुर निवासी उमाकांत (32) मझगंवा शरीफ के समीप ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े थे। अचानक करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
16 मार्च 2021- सिरौलीगौसपुर क्षेत्र निवासी हरिहर (36) महमूदाबाद गांव के पास बिजली लाइन का तार जोड़ रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में खंभे से गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।
02 जुलाई 2023- फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम भदनेवा निवासी प्रदीप कुमार (28) काजीपुर में खंभे पर चढ़कर तार सही कर रहे थे। करंट की चपेट में आने से झुलस गए। दूसरे दिन प्रदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सभी डिविजनों में किट दी गई है। कर्मचारियों से कहा गया है कि कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए दिए सभी उपकरणों का इस्तेमाल करें। ताकि उनकी सुरक्षा हो सके। अवर अभियंता व एसडीओ को निगरानी के निर्देश दिए गए है। इसमें लापरवाही पाने जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- भविष्य कुमार सक्सेना, अधीक्षण अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन